नागौर : थाने से महज 500 मीटर दूर चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दलाल महिला गिरफ्तार

By: Ankur Sat, 30 Jan 2021 6:15:51

नागौर : थाने से महज 500 मीटर दूर चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दलाल महिला गिरफ्तार

कोतवाली थाना इलाके से महज 500 मीटर दूर बीकानेर रोड पर हवाई पट्टी के ठीक सामने देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जो पिछले 4 महीनों से चल रहा था। पुलिस ने मौके से चार युवतियों के साथ दलाल महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। जो देह व्यापार में जुटी हुई थी। पुलिस ने इस अड्डे पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद इशारा मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दबोच लिया और थाने लाया गया।

रेड में मध्य प्रदेश, बीकानेर, गोगेलाव तथा बिहार की युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार यहां पर दिल्ली की लड़कियों को भी बुलवाकर दलाल महिला देह व्यापार करवा रही थी। जिन्हें काम खत्म होने के बाद हिसाब कर शाम को वापस रवाना कर दिया जाता था। वहीं, युवतियों को यहां ठहराने के भी इंतजाम किए हुए थे।

पुलिस को रविवार शाम साढ़े सात बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद डिप्टी विनोद सीपा एवं टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मौके के मुख्य दलाल सदर थाना इलाके के बारानी निवासी महिला है। जानकारी के अनुसार पुलिस रात तक सभी से पूछताछ करती रही।

देह व्यापार के अड्डे पर हर दिन चार-पांच लड़कियां रहती थीं। इनके अलावा दलाल महिला व दो-तीन युवक भी यहां हर समय बैठे रहते थे। बाहर से आई लड़कियों का हिसाब-किताब टोकन से हाेता था। यह टोकन दलाल ही देती थी और इसके अनुसार ही रुपए देती थी। यह पूरा खेल सुबह से शाम तक चलता है। जबकि रविवार अवकाश रखा जाता था।

पुलिस के अनुसार 1500 रुपए से नीचे इनका कोई भाव नहीं था। दलाल महिला 1500 से 2500 रुपए तक लेती थी। इसके अलावा हर दिन नई लड़कियों को बाहर से भी बुलाती थी। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर पूरे मामले का खुलासा किया।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : सहकर्मी ने ही दिया धोखा, शादी को झांसा देकर युवती से करता रहा यौनशोषण

# कोटा : महज 15 सेंकड में बदमाशों ने किया अपना काम, उड़ाया स्कूटी पर रखा बैग

# जोधपुर : हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण

# जयपुर : मुख्य सचिव को पत्र लिख की गई पटाखा बिक्री और आतिशबाजी से बैन हटाने की मांग

# अजमेर : कल आएगा 920 उम्मीदवारों के भाग्यों का फैसला, सुबह 9 बजे से शुरू होगी चुनाव मतगणना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com